विधायक डॉ. नीरज बोरा की पहल पर “हर रविवार : सेवा आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत 24 अगस्त को श्रीनगर मोहिबुल्लापुर में थाना मड़ियांव के पास आयोजित सेवा शिविर मैं पहुंचकर 80 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया। शिविर में करीब डेढ़ सौ लोग आय, जाति, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पहुंचे। इनमें 80 लोगों के आवेदन टीम ने किया। शेष लोगों में से कुछ का मोबाइल नंबर नहीं होने तो कुछ का मोबाइल नंबर आधार से लिंक ना होने के कारण आवेदन नहीं हो सका। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ नए कार्ड बनाए। वहीं नगर निगम की टीम ने संपत्ति कर से जुड़ी चार शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने की प्रक्रिया शुरू की। शिविर में भारी भीड़ देखने को और लगभग हर काउंटर पर लोग उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं व आवेदन से जुड़े कार्य करवाते रहे। विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम के नितिन, अमित, हिमांशु, राहुल, अमरीश, शुभम, और विशाल ने मौजूद रहकर आमजन की सहायता की।