लखनऊ के मीडिया सेंटर, लोक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष पर 24 से 26 अप्रैल 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘रश्मिरथी पर्व’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में तीन दिवसीय नाट्य मंचन और ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का विमोचन होगा। आयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चुनिंदा कविताओं पर आधारित प्रस्तुतियां और उनके जीवन पर आधारित नाटकों का मंचन होगा। विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।