अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र में प्राचीन व दिव्य शीतला माता मठिया मंदिर में नवरात्र के मौके परबड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर बड़ी आरती में भाग लिया। इस दौरान वहां पर माता शीतला को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। उपस्थित महिलाओं ने बताया कि नवमी के दिन यहां पर गरबा का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेती हैं।