फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रो. यशवंत राव केलकर के जन्म शताब्दी वर्ष पर एबीवीपी का कार्यक्रम आयोजित

Akash Dwivedi Updated Tue, 21 Jul 2026 07:03 PM IST

गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा संगठन के शिल्पकार प्रो. यशवंत राव केलकर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और छात्र नेतृत्व में प्रो. केलकर के योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मंच पर मंजुला उपाध्याय (प्रांत उपाध्यक्ष, अवध प्रांत), आदित्य सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता), दयाशंकर सिंह (उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री), स्वांत रंजन (अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), मनोज कांत (क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), अरुण रावत (उद्यमी) तथा अपर्णा कुशवाहा (प्रांत मंत्री, अवध प्रांत) उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रो. यशवंत राव केलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और छात्र संगठन की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें