फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पंप पर कतार तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार को दौड़ा-दौड़ा पीटा

Akash Dwivedi Updated Sat, 09 May 2026 03:16 PM IST

मड़ियांव के रिंगरोड पर शुक्रवार देर रात एक सीएनजी स्टेशन पर लाइन तोड़कर पहुंचे एसयूवी सवार दबंगों का विरोध कर परिवार को भारी पड़ गया। एसयूवी सवार युवकों और महिलाओं ने युवक लात घूसों को जमकर पीटा। बचाव में आई बहन और बहनोई को भी नहीं बख्शा। लोगों के एकत्र होने आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीतापुर रोड स्थित महाराजा अग्रसेन नगर के निवासी अनुपम जैन फर्नीचर के कारोबारी है। ताड़ी खाना, सीतापुर रोड पर उनका शोरूम है। अनुपम ने बताया कि बरेली से उनकी बहन प्रिया जैन और बहनोई रिषभ अग्रवाल लखनऊ आए हुए हैं। शनिवार को उन्हें वापस जाना था। शुक्रवार को दोनों शोरूम पहुंचे और फिर तीनों कार में सीएनजी भरवाने शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रिंगरोड स्थित सीएनजी स्टेशन पर गए। अनुपम जैन के मुताबिक, वे लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग एसयूवी लाइन तोड़कर जबरन उनके आगे आकर खड़ी हो गई। उन्होंने पंप कर्मियों से इसका विरोध किया। आरोप है कि एसयूवी में सवार कई युवक नीचे उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अनुपम जैन की पिटाई शुरू कर दी। अनुपम के जमीन पर गिरने पर उन्हें लात घूसों से मारा। बचाव में आई उनकी बहन और उनके बहनोई को भी दबंगों ने पीटा। आरोप है कि आरोपियों के साथ शामिल महिलाओं ने भी मारपीट की। हमले में अनुपम के पसलियों में काफी चोट आई है। बांए हाथ की सबसे छोटी अंगुली (कनिष्ठा) टूट गई। वही प्रिया के चेहरे पर चोट आई है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित अनुपम जैन ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि एसयूवी नंबर से आरोपियों से संपर्क किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें