लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित समर्थ फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पेट्रोल भरवाने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक पहुंचे, जिससे सड़क तक लाइन लग गई और यातायात प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने बताया कि मांग बढ़ने के कारण दबाव अधिक है। वहीं, वाहन चालकों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बढ़ती भीड़ के चलते आसपास के क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने व्यवस्था सुधारने और अतिरिक्त स्टाफ लगाने की मांग की है।