फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएनजी ड्राइव के तहत होगी भर्ती, रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, यह मेला 'ग्रीन गैस लिमिटेड' कंपनी की ओर से युवाओं को रोजगार देने के लिए लगाया गया है। कंपनी के चीफ मैनेजर प्रोजेक्ट सैयद हसन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) ड्राइव को गति देना है। इसके लिए उन्हें बड़ी संख्या में कुशल प्लंबर और तकनीशियनों की आवश्यकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 20 प्रश्नों का एक लिखित टेस्ट आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों के बुनियादी तकनीकी ज्ञान को परखना हैं। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार (इंटरव्यू) के माध्यम से उम्मीदवारों की कार्यकुशलता और सुरक्षा मानकों के प्रति उनकी जागरूकता जांची जाएगी। सैयद हसन ने बताया कि चयन के लिए कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है। कंपनी को लगभग 100 नई टीमें तैयार करना है। जो भी छात्र सीखने के इच्छुक और सक्षम पाए जाएंगे, उन्हें चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि घरों तक पीएनजी पहुंचाने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें