ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ऑनलाइन दवाओं की बिक्री और भारी डिस्काउंट के विरोध में किए गए बंद के आह्वान का असर अमीनाबाद में देखने को मिला। बंद के समर्थन में क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे। दवा व्यापारियों का कहना है कि बड़ी कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की वजह से छोटे मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने और दवाओं पर भारी छूट बंद करने की मांग उठाई। व्यापारियों के अनुसार इससे छोटे कारोबारियों के सामने प्रतिस्पर्धा का संकट खड़ा हो गया है।