फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नाती को स्कूल से घर ले जा रहे नाना की कार नाले में गिरी, तीन लोगों की बची जान

आशियाना थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर नाती को स्कूल से घर ले जा रहे नाना की कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा किला गांव के पीछे करीब दोपहर 12 बजे हुआ। कार में राजाजीपुरम निवासी दीपक कुमार, उनका ढाई वर्षीय नाती अन्हद और केयरटेकर रेखा सवार थीं। कार नाले में गिरने के बाद तीनों उसमें फंस गए और डूबने लगे। राहगीरों ने उन्हें नाले में डूबते देखा तो किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग, नगर निगम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से नाले में गिरी कार को भी बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक दीपक अपने आशियाना सेक्टर-आई निवासी बेटी असिमा के बेटे अन्हद को ड्रीमर्स स्कूल से घर लेकर जा रहे थे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें