तेलीबाग, वृंदावन सेक्टर 6 में एएलएस अकैडमी विद्यालय में बुधवार को नर्सरी क्लास की एक सहपाठी मॉनिटर बच्ची ने, क्लास के एक बच्चे को 10 मिनट तक थप्पड़ घूंसों की बरसात करके इस तरह पीटा कि बच्चे के गाल मुंह आंख में चोट आ गई। बच्चे की हालत इस तरह खराब हुई परिजन उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले गए जहां बच्चे का इलाज किया गया। बृजेंद्र कुमार वृंदावन सेक्टर 6 बृज विहार निवासी का 5 वर्ष का बेटा क्रिदय यादव एएलएस विद्यालय में नर्सरी का छात्र है। बृजेंद्र के अनुसार बुधवार को उनका बेटा विद्यालय आया हुआ था छुट्टी होने पर घर पहुंचा तो उसका चेहरा सूजा हुआ था उसे काफी चोट आई थी। परिजन स्कूल में कमरे में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो दिखा क्लास की सहपाठी बच्ची कमरे में उनके बेटे को 10 मिनट तक जोरदार तरीके से थप्पड़ थप्पड़ घूंसे, थप्पड़, बालों को नोचने, इस तरह से उसकी पिटाई कर रही थी। घटना से आकर सहित परिजन और उनके साथी गुरुवार को विद्यालय में पहुंचे तो विद्यालय के प्रिंसिपल आशा सिंह विष्ट ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी में घटना को देखा, घटना करने वाली बच्ची को विद्यालय से निष्कासित कर दिया है।आगे से इस प्रकार की कोई गलती ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा।