उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट और एकात्मता इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी ने साहित्य, कला और संस्कृति के क्षेत्र में वरिष्ठ जनों के योगदान और संघर्षों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में साहित्य जगत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार हिंदी संस्थान और अन्य माध्यमों से वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विभिन्न विभूतियों को सम्मानित भी किया।