फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निजी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

बख्शी का तालाब। सैरपुर थाना क्षेत्र के निजी हॉस्पिटल में भर्ती प्रसूता अनुष्का (28) की डिलीवरी के बाद रविवार की रात हालत बिगड़ गई। महिला ने रात लगभग नौ बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद बेहटा गुडंबा निवासी मृतक के पति सतीश व अन्य परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को हॉस्पिटल के बाहर रखकर हंगामा किया। परिजनों व ग्रामीणों के भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सैरपुर पुलिस के साथ बख्शी का तालाब पुलिस को भी मौके बुलाया गया। इसके बाद अनुष्का के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी सैरपुर मनोज कुमार ने बताया है कि पति ने अनुष्का के इलाज में हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें