फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नगर निगम के डंपर और टैक्सी की टक्कर, चालक गंभीर घायल

काकोरी क्षेत्र में नगर निगम के डंपर और एक टैक्सी के बीच शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। यह हादसा घुरघुरी का तालाब चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोहन रोड पर पानखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी चालक को वाहन काटकर बाहर निकालना पड़ा। हादसे में सोहरामऊ निवासी टैक्सी चालक शानू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के भारी वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से संचालित किए जा रहे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने ऐसे वाहनों की गति पर नियंत्रण और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मोहन रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें