शाहनजफ मार्ग स्थित भारतीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में लगे पीपल के पेड़ को काटा जा रहा है। नीचे ट्रैफिक और स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे गुजर रहे हैं। इस दौरान काटी गई डाली अगर किसी पर गिर जाती तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। जिम्मेदार इस बात का भी ध्यान नहीं रख रहे कि पेड़ काटे जाने के दौरान ट्रैफिक रोका जाये। छुट्टी के दौरान बच्चे व लोगों को निकलने पर काम बंद कर दिया जाये।