मिस फेमिना निकिता पोरवाल ने सोमवार को लखनऊ पहुंचकर इंदिरा नगर सेक्टर-19 स्थित आशा वेलफेयर फाउंडेशन में मलिन बस्ती के बच्चों संग अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें किताबें, कॉपियां, पेंसिल-पेन बांटे। 10 महिलाओं को साड़ी भी उपहार में दी। निकिता बच्चों के बीच बैठकर उनसे घुल-मिल गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ की नजाकत और नफ़ासत बेहद पसंद है, इसलिए यहां बार-बार आने का मन होता है। उन्होंने बताया कि वह मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में जुटी हैं। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।