लखनऊ की बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को समारोह में करेंगे। इसके लिए आसपास के जिलों से आने वाले करीब डेढ़ लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयोजन स्थल तक लाए जाने वाले मेहमानों को सुबह बसों में ही नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कार्यक्रम स्थल पर लंच की व्यवस्था रहेगी। पीने के लिए सभी को एक-एक लीटर बोतलबंद पानी दिया जाएगा। ये निर्णय आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक में लिए गए।