मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर सदन में विपक्ष के आचरण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ये लोग किसी भी नियम को नहीं मानते। सदन का अपमान करते हैं। तर्कहीन मुद्दों पर भ्रामक प्रचार करना इनकी आदत है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जानकारी मिलते ही हमने एसआईटी बनाई और आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई। कार्रवाई अभी भी जारी है। राम मंदिर ट्रस्ट में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। सपा ने राम मंदिर को लेकर उल्टी-सीधी बातें की। सपा-कांग्रेस का आचरण हमेशा ही सनातन विरोधी रहा है। चढ़ावा चोरी में पकड़े गए लोगों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है।