फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर कैसरबाग चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ की ओर से सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ कर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें