महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को राज्य ललित कला अकादमी की ओर से कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में लाइव चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से 10 चुनिंदा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया। शिविर में कलाकारों ने चित्रकला के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कलाकारों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल कला को बढ़ावा मिलता है, बल्कि नई पीढ़ी में भी कला के प्रति रुचि और जुड़ाव विकसित होता है। ऐसे आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और कला की परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।