फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिंगवा और इटौंजा में महिलाओं को लुटेरों ने बनाया निशाना, टॉप्स गहने लूटे

महिंगवा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर लगभग 12 अज्ञात बदमाश महिला के गहने लूट कर भाग गया। पीड़िता सूरज कुमारी निवासी भवानीपुर महिंगवा ने बताया कि वह अपने मायके गोधाना से ससुराल जा रही थी। उनई गांव के पास जियालाल प्रधान के घर के सामने अज्ञात व्यक्ति ने उससे प्रधान के घर का पता पूछने के बहाने रोका और उसके सोने के झाला और चांदी की पायल छीनकर भाग गए। घटना के संबंध में महिला ने महिंगवा थाने पर शिकायत दी है। वहीं, इटौंजा बाजार में शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे शिवपुरी बख्शी का तालाब निवासी कृष्णावती के सोने के टॉप्स अज्ञात बदमाश ने लूट लिए। महिला का आरोप है वह पति किशनू के साथ इटौंजा बज्जर में खरीदारी के लिए आई थी। जहां वह घटना की शिकार हो गई। महिला ने शनिवार को इस घटना की शिकायत दी है। इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने शिकायत की जांच कर कार्यवाही की बात कही है। वहीं, महिंगवा एस ओ राधेश्याम मौर्य ने भी जांच की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें