राजधानी लखनऊ में ईरान पर इस्राइल के हमले के विरोध में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया। इस दौरान इस्राइल का झंडा और वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पोस्टर फूंका गया। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को जान से मारने की धमकी देने पर मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि अगर खामेनेई को खरोंच भी आई तो अमेरिका और इस्राइल के लोगों को भारत में घुसने नहीं देंगे।