लखनऊ के लालबाग स्थित कादर रोड सहकारी गैस सर्विस केंद्र पर उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों ने बताया कि व्यवस्था सुचारु है और समय पर डिलीवरी दी जा रही है। उपभोक्ता मनीष यादव ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले बुकिंग कराई थी और बिना किसी दिक्कत के सिलिंडर मिल गया। केंद्र पर लोगों को आराम से सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं ने राहत महसूस की। गैस एजेंसी पर भीड़ होने के बावजूद वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।