फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : लखनऊ...अमौसी हवाई अड्डे पर उड़ान का इंतजार कर रहे; जानें यात्रियों का दर्द

वेरोनिका अपने पति क्षितिज के साथ लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रहती है। वेरोनिका ने बताया कि उनका मायका मुंबई और ससुराल लखनऊ की है। वह 4 दिसम्बर को लखनऊ से मुंबई अपने पति और 5 महीने के बच्चे के साथ अपने मायके जा रही थी। गुरुवार से अमौसी हवाई अड्डे पर उड़ान का इंतजार कर रहे है। इंडिगो की ओर से किसी भी तरह का कोई कंपनसेशन और न ही कोई खाने पीने की व्यस्था उपलब्ध कराई गई। हर घंटे उड़ान को रिशेड्यूल कर समय को आगे बढ़ाते गए और आखिर में 2 बजे अचानक से उड़ान रद्द होने की बात कह कर पैसे रिफंड करने के लिए इंडिगो की ओर से बोल दिया गया। वहीं, अनुराग श्रीवास्तव लखनऊ के विकास नगर के रहने वाले है, गुरुवार को लखनऊ से मुंबई जा रहे थे। अभिषेक ने बताया कि उनकी फ्लाइट गुरुवार रात 9:40 मिनट की थी, इसके बाद पुनः रिशेड्यूल हुई तो 2 बजे की बताई, फिर से रिशेड्यल हुई तो सुबह 4:40 की बताई गयी। शुक्रवार 12 बजे और फिर 1:30 बजे बताने के बाद अंतिम दोपहर 2 बजे बताया गया की मुंबई , बैंगलोर की उड़ान को रद्द कर दिया गया है। बिना कारण बताएं उड़ान को रद्द करने के बाद 8 दिसंबर को बहाल होने की बात कहकर, बताया गया कि रिफंड मिल जायेगा। कर्मचारियों की कमी, पायलट की कमी की वजह से इंडिगो को लगातार उड़ान रद्द का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आशीष, उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले है। अभिषेक ने बताया कि उनकी फ्लाइट 3 दिसंबर रात 9:40 की थी, दोपहर मे ही पता चला की उड़ान रद्द हो गयी है, तो मैंने फोन कर ही फ्लाइट को रिशेड्यूल करवाया तो इंडिगो ने 4 दिसंबर की फ्लाइट लेने के लिए बोला, इसके बाद लगातार फ्लाइट को रिशेड्यूल करते रहे,रद्द करते रहे। लगातार कनेक्टिंग फ्लाइट लेने को बोला और शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया कि मुंबई की उड़ान को रद्द कर दिया। दो दिन से चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर अपनी उड़ान का इंतजार कर रहा हूँ। वहीं, लखनऊ से इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आशीष की फ्लाइट 3.50 की थी जो कि रद्द हो गई। बिना किसी कारण बताए यात्री का कहना है कि फ्लाइट को रद्द के दिया गया, जबकि वह 1 घंटे से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें