फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा व सेमेस्टर शुल्क में बढ़ोतरी का विरोध

Akash Dwivedi Updated Sat, 18 Apr 2026 03:34 PM IST

लखनऊ विश्वविद्यालय में नेशनल स्टूडेंट्स यूनिय ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्य छात्रों ने प्रवेश परीक्षा व सेमेस्टर शुल्क में हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय का घेराव किया। छात्रों का कहना है की यह बढ़ोतरी इतनी अधिक है कि सामान्य वर्ग के साथ-साथ गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो गया है। छात्रों ने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुल्क में की गई इस बढ़ोतरी से ऐसा लग रहा है कि शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है और इसे एक व्यवसायिक मॉडल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। विरोध कर रहे छात्रों से इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम से धक्कामुक्की भी हुई। इस मौके पर डॉ राकेश द्विवेदी ने छात्रों को समझाया और उनसे ज्ञापन लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें