सुशांत गोल्फ सिटी निवासी प्रणव यादव अपने दोस्तों के साथ पान दरीबा से घर की तरफ लौट रहे थे। तभी नाका पुल पर अचानक से चाइनीज मांझा उसके चेहरे पर आ गया, जिससे उसके चेहरे पर गहरे जख्म हो गए। दोस्तों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके दो टांके लगे हैं।