फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच बीघा गेहूं की फसल राख

रहीमाबाद के तिरगवां गांव में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगभग पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। उक्त गांव निवासी उमैर ने बताया कि खेतों के ऊपर से हाइटेंशन लाईन गुजरी है। शनिवार डेढ़ बजे तेज हवा के कारण तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी गेहूं के खेतों में गिरने पर आग की लपटों का विकराल रूप ले लिया। जब तक ग्रामीण घरों और पास से निकले बेहता नाले से पानी लेकर पहुंचते तब गांव के शहाबुद्दीन, पप्पू, गुड्डू, राशिद, गफ्फार की फसल राख हो चुकी थी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने पानी डाल आग को बढ़ने से रोका। किसानों में मायूसी दिखाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें