फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में मौसम ने बदली करवट, काले बादलों के बीच कई इलाकों में झमाझम बारिश

Akash Dwivedi Updated Thu, 09 Jul 2026 02:17 PM IST

राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ले ली। करीब 12:30 बजे हजरतगंज चौराहे समेत शहर के कई हिस्सों में आसमान पर घने काले बादल छा गए, जिससे तेज बारिश के आसार बन गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप विकासनगर में बूंदाबांदी शुरू हुई, जबकि लखनऊ-हरदोई मार्ग पर तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ ही देर बाद हजरतगंज चौराहे पर भी बारिश शुरू हो गई। पुराने लखनऊ में भी काले बादलों का डेरा रहा। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई स्थानों पर यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें