कानपुर रोड अमौसी मेट्रो स्टेशन के आगे चिल्लावा के पास नाले का पानी घर व दुकान के बाहर भर गया। वहीं, नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया में बरसात से रोड का बुरा हाल हो गया। पानी कुछ इस तरह रोड में बड़े-बड़े गड्ढे में भरा है कि वहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है।