लखनऊ के ईको गार्डन में 'दिव्यांग महागठबंधन उप्र' की ओर से बैठक व मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया। 30 जुलाई को जो बैठक हुई थी। उसका कोई निर्णय न निकलने पर बुधवार को दिव्यांगों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि पेंशन 1500 रुपए की मंजूरी सरकार की ओर से दे दी। इसके बाद भी खातों में सिर्फ एक हजार रुपए ही आए है। सरकारी नौकरी के एग्जाम पास करने के बाद भी विभागों में नियुक्ति नहीं दी जा रही है।