गऊघाट पर बनने वाले पक्के पुल का निर्माण तेजी से जारी है। इस पुल के बन जाने के बाद लोगों को बरसात में व नदी का जलस्तर बढ़ने पर अपनी जान दांव पर लगाकर नाव से इस पर से उस पार नहीं आना जाना पड़ेगा और ना ही लंबी दूरी तय करके गऊघाट की ओर आना पड़ेगा। पुल बनने से फैजुल्लागंज में रहने वाली एक बहुत बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।