लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए "जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है" के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए लखनऊ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी ने कहा कि आज किसान खाद और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं तथा स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता से अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने मौजूदा सरकार को "फेल डबल इंजन सरकार" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हर कदम पर अन्नदाताओं और जनता के साथ खड़ी है। अमित श्रीवास्तव ने दावा करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को कड़ा जवाब देगी, जबकि 2029 में जननायक राहुल गांधी देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।