लखनऊ के विकास नगर में हुए अग्निकांड के बाद लोग काफी परेशान हैं क्योंकि उनकी जिंदगी भर की कमाई चली गई। वहीं, प्रशासन की तरफ से उनके रहने के लिए रैन बसेरा और नगर निगम की तरफ से पानी की व्यवस्था भी की गई। वहीं भाजपा महानगर प्रदेश अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने यहां पर लोगों के लिए खाना वितरित कराया और खुद भी वितरित किया।