लोकबंधु अस्पताल में संचालित आशा ज्योति केंद्र के विद्युत बोर्ड में आग लगने की घटना के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पवन कुमार अरुण भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने आग लगने के कारणों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था तथा अस्पताल में उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की विद्युत व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।