फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खुदरा खाद व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन, आदर्श व्यापार मंडल ने सरकार से उठाईं मांगें

Akash Dwivedi Updated Tue, 21 Jul 2026 05:06 PM IST

निराला नगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा खुदरा खाद व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए खाद व्यापारियों ने भाग लिया और व्यापार से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि खुदरा खाद व्यापारियों को कई प्रशासनिक और व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान, व्यापार को सुगम बनाने और विभागीय प्रक्रियाओं को सरल करने की मांग की। सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं रखीं तथा सरकार से व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में खाद व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें