मलिहाबाद। सहकारी खाद समिति कहला पर सर्वर न आने और खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने बुधवार सुबह लगभग 11 बजे कर्मचारियों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। किसान संतोष , सूफियान, शिव कुमार, मुनीम, नन्हके, प्रदीप, तेजपाल, राजेश, रमेश, रामेश्वर, रामौतार ने बताया कि शनिवार को भी लगभग बीस से पच्चीस किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी। लगभग दस दिनों से काफ़ी समस्या है। जिससे फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं समिति सचिव ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे सर्वर चला था जिसमें लगभग 17 किसानों को खाद वितरण की गई थी। सर्वर के कारण मशीन न चलने से समस्या आ रही है। वहीं एडीओ कॉर्पोरेटर आशीष कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण पूरे प्रदेश में वितरण करने में समस्याएं आ रही है। बीते दिनों मलिहाबाद के लालगंज, सहिलमउ, भदवाना सहित समितियों पर टेक्निकल टीम ने निरीक्षण किया था। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।