फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांवड़ियों ने चांदी का आवरण हटाने की मांग कर मोहान रोड जाम किया, भीषण जाम में एंबुलेंस भी फंसी

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए परियर (बिठूर) गंगाघाट से निकली नंगे पांव कांवड़ यात्रा बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट, मोहान रोड पहुंची। बैदेही सेना के नेतृत्व में करीब 3,500 कांवड़ियों का जत्था यहां शिवलिंग पर लगे चांदी के आवरण को हटाकर सीधे जलाभिषेक की अनुमति देने की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। कांवड़ियों के सड़क पर बैठने से मोहान रोड पर लंबा और भीषण जाम लग गया। इसमें कई एंबुलेंस समेत राहगीर फंस गए। कांवड़ियों का कहना है कि वे परियर गंगाघाट से गंगाजल लेकर नंगे पांव पैदल बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचना है उनकी मांग है जलाभिषेक के समय शिवलिंग पर लगा चांदी का आवरण हटाया जाए, ताकि उन्हें प्रत्यक्ष दर्शन करते हुए सीधे शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने का अवसर मिल सके। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन से समय रहते निर्णय लेने की अपील की है। बैदेही सेना के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजू, महंत अनमोल द्विवेदी, महामंत्री अभिषेक मिश्रा ने बताया यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से बुद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक करना है। मौके पर एसीपी काकोरी शकील अहमद के साथ पारा और काकोरी पुलिस पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।सड़क जाम होने से मोहान रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहनों के फंसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस यातायात व्यवस्था सामान्य कराने और कांवड़ियों को समझाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें