फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कठौता झील में डूबे सरिया कारीगर का 27 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस नहीं लगा पायी सुराग

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित वास्तुखंड निवासी शिवप्रसाद (36) कठौता झील में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाने के दौरान डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने बड़ी मशक्कत की पर करीब 27 घंटे बीत जाने के बाद भी झील से शव तलाश करने में नाकाम रही। मृतक साडू के लड़के रौनक का आरोप है कि पुलिस के सुस्ती से काम और ढीले रवैया के चलते झील से अब तक शव को ढूढने में नाकाम रहे हैं। वहीं अन्य लोगों का भी कहना है कि यदि पुलिस द्वारा तत्परता दिखायी जाती तो अब तक शव की तलाश हो गयी होती। वहीं, पत्नी विनीता ने मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा से शव को तलाशने की गुहार लगायी जिस पर इंस्पेक्टर द्वारा ढांढस बंधाते हुये शव को तलाशने का आश्वाशन देते हुये बताया गया कि गोतोखोरों द्वारा तलासी अभियान जारी है जल्द ही शव को ढूढ़ लिया जायेगा। हालांकि, इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि तलाश जारी है शव तलाशने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें