फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कंटेनर की टक्कर से फूल विक्रेता गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में काटना पड़ा पैर

लखनऊ। पारा के मोहान रोड स्थित खुशहालगंज गांव के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने पीछे से बाइक सवार फूल विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट पहने बाइक सवार अरुण कुमार लोधी (52) ट्रक के पिछले पहिये में फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनका बायां पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उनका बायां पैर कमर के पास से काटना पड़ा। उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, 45 मिनट जाम हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहान रोड पर करीब 45 मिनट तक प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने कंटेनर पर ईंट-पत्थर भी चला दिए, जिससे उसके आगे के शीशे टूट गए। सूचना पर पारा, काकोरी, दुबग्गा और ठाकुरगंज पुलिस के साथ पश्चिमी जोन के एडीसीपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और यातायात सुचारू कराया। पीछे से मारी जोरदार टक्कर एडीसीपी धनंजय कुशवाहा के अनुसार काकोरी के पलेहदा गांव निवासी अरुण कुमार लोधी किसान हैं और फूल बेचने का काम करते हैं। रविवार को फूल बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। खुशहालगंज के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सड़क पर गिर गई और अरुण ट्रक के पिछले पहिये में फंस गए। करीब 50 मीटर तक घिसटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहान रोड पर वाहनों की लगी लंबी कतार हादसे के बाद मोहान रोड पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के प्रदर्शन और जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें