रमाबाई रैली स्थल पर लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी कांति सिंह की बढ़त को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर मतगणना के अपडेट पर नजर बनाए रहे। उनके चेहरों पर जीत की उम्मीद और खुशी साफ नजर आई।