सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक की मुख्य शाखा के कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान बैंककर्मियों ने “आवाज़ दो हम एक हैं” और “इस गूंगी-बहरी सरकार को एक झटका और दो” जैसे नारे लगाए।