फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कांग्रेस कार्यालय के बाहर एनएसयूआई नेता ने लगाया पोस्टर, भाजपा की आक्रोश सभा पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने एक पोस्टर लगाकर वाराणसी में आयोजित भाजपा की आक्रोश सभा का विरोध किया। पोस्टर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थन में संदेश लिखा गया। पोस्टर में लिखा था, "उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, बाबा विश्वनाथ के अनंत भक्त अजय राय मोदी जी और उनके जमूरों को उखाड़ फेंकेंगे।" गौरतलब है कि वाराणसी में भाजपा द्वारा अजय राय के खिलाफ आक्रोश सभा आयोजित की गई है। यह सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आयोजित की गई है। एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रही है, जबकि भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी अनुचित और अस्वीकार्य है। पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है और इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें