फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कंगना रनौत की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बुधवार को भाजपा सांसद कंगना रनौत की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटीं कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनका पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि, स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कंगना रनौत की टिप्पणी युवाओं और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने भाजपा सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें