लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से झारखंड में परीक्षा में कथित अनियमितता और पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई की निंदा करते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बरतने और पेपर लीक के मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।