फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जसवंत सिंह बोले- योगी सरकार में यूपी बना निवेश का केंद्र, 15 लाख करोड़ से अधिक निवेश धरातल पर

लखनऊ के होटल ताज में आयोजित 7वें इंफ्रास्ट्रक्चर विजनरी लीडरशिप समिट-2026 में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री जसवंत सिंह ने प्रदेश के औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में 18वें स्थान से आगे बढ़कर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने बताया कि उद्योगों के लिए 34 क्षेत्रीय नीतियां लागू की गई हैं। 'कायाकल्प योजना' के तहत 1.33 लाख से अधिक स्कूलों का कायाकल्प हुआ है, जबकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के ₹50 लाख करोड़ के प्रस्तावों में से ₹15 लाख करोड़ से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें