भारत के महान गायक स्वर्गीय मुकेश के जन्मदिन 22 जुलाई 26 को उनकी याद में शीतल मेलोडिक बीट्स ऑफ़ लखनऊ ग्रुप के सदस्यों ने उनके मधुर गीत गाकर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके मुख्य कलाकार अशोक मंगलानी, रीना शीतल जी व उनके साथियों ने मुकेश जी के मधुर गीत गाये। इस कार्यक्रम के एंकर अजीत जी ने स्व.मुकेश के जीवन की मुख्य बातें बताकर पुरानी याद ताज़ा कर दी साथ मे एंकर नवीन कोहली ने अमीन सायानी के स्टाइल मे एंकरिंग करके स्रोताओ का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम की ऑर्गेनाइज़र रीना शीतल ने प्रोग्राम को बहुत सुन्दर तरीके से डिजाइन किया था।