लखनऊ के राणा प्रताप मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मृतक आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति देने सहित लंबित मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई मामलों में लंबे समय से नियुक्तियां और अन्य कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दे लंबित हैं, जिससे प्रभावित परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की तथा चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।