फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इंदिरानगर में 40.60 करोड़ के 40 विकास कार्यों का शिलान्यास, कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

लखनऊ के इंदिरानगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत 40.60 करोड़ रुपये की लागत वाले 40 विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव, महापौर सुषमा खरकवाल और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम में क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सड़क, जल निकासी समेत अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भी मौजूदगी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें