लखनऊ के होटल ताज में आयोजित 7वें इंफ्रास्ट्रक्चर विजनरी लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स-2026 में संजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से मध्य वर्ग और उद्योग जगत को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने ₹12.5 लाख तक की आयकर छूट, घरेलू सामानों पर जीएसटी राहत, 3000 जटिल कानूनों की समाप्ति और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ₹5 लाख तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते, सेमीकंडक्टर निर्माण, लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन और एप्पल फोन के बढ़ते निर्यात से भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।