लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले से पहले दोपहर तीन बजे से ही फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। विराट कोहली को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला और करीब 90 प्रतिशत दर्शक आरसीबी की जर्सी और रंग में नजर आए। चित्रकूट से आए राधेश्याम शुक्ल और रोहित पांडे समेत प्रयागराज से पहुंचे युवकों ने आरसीबी का समर्थन किया। भारी भीड़ को देखते हुए स्टेडियम के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।