फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हैदरगंज तिराहे पर देवर-भाभी के शव रख कर प्रदर्शन किया

आकाश द्विवेदी Updated Fri, 03 Oct 2025 01:40 PM IST

लखनऊ में बुधवार रात 10 बजे वजीरगंज इलाके में डालीगंज स्थित छत्ते वाले पुल के पास बाजारखाला के जोशी टोला निवासी देवर-भाभी गगन जोशी (25) और रेखा (32) की स्कूटी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई। गगन डालीगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती भाई की बेटी से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। परिजनों ने करीब दो बजे अंतिम संस्कार करने के लिए दोनों शवों को घर से निकाला और रास्ते में हैदरगंज तिराहे पर शव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस को इसकी आशंका पहले से थी। लिहाजा बाजारखाला पुलिस मृतकों के घर पहुंच गई थी। घर से शव यात्रा शुरू होने के दौरान  पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक और धक्कामुक्की हुई। खींचातानी में एक शव का कफन भी अस्तव्यस्त हो गया। इससे परिजन काफी आक्रोशित हो गए। इस बीच मची अफरा तफरी में कई लोग चोटिल हो गए। इसी दौरान एक पुलिस कर्मी ने कंधा देने वाले परिजन का गला दबा दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें